
आज 3 घंटे प्रभावित रहेगी बक्सर, वैठ, भोवापुर टाउन आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपकेंद्र सिंभावली की 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के चलते 11 अप्रैल आज दोपहर 12:00 से, सायं तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 220 केवी सिंभावली से पोषित 33/11 केवी उपेंद्र सिंभावली की 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य किया जाएगा जिसके चलते 33/11 केवी उप केंद्र सिंभावली से पोषित समस्त फीडरों बक्सर टाउन, सिंभावली टाउन, वैठ टाउन, वैठ कृषि, ढाना टाउन, ढाना कृषि, भोवापुर टाउन, भोवापुर कृषि, सिखेड़ा टाउन की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक बाधित रहेगी। लोगों को इस दौरान थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























