
चौकी से 30 मीटर की दूरी पर स्थित टी स्टॉल से मिठाई व पास की दो दुकानों से 25 मुर्गे चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की और फरार हो गए। अगले दिन चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मेरठ रोड पर स्थित साईलो चौकी से 30 मीटर की दूरी पर सुरेंद्र टी स्टाल के नाम से मिठाई की दुकान है जिसमें चोरों ने धावा बोला। वहीं पास में सलमान व अमन की मीट की शॉप है। गुरुवार की रात तीनों दुकानों का ताला लगाकर दुकानदार अपने-अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह लौटे तो देखा कि दुकानों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान से 8 किलो मिठाई, सलमान की दुकान से 9 जिंदा मुर्गे व काटने के औजार, अमन की दुकान से करीब 16 मुर्गे चोरी किए और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264



























