
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों को ATMS ग्रुप इंस्टीट्यूशन द्वारा गुरु अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करना एवं उनके कार्यों को सराहना देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा एवं शिक्षकों सचिन रावत, ऋषिका, रितिका प्रजापति को सम्मान पत्र, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के निर्माण की नींव होते हैं और उनका योगदान अमूल्य है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस सम्मान के लिए ATMS ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षकों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























