
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव उबारपुर के ग्रामीण इन दिनों काफी परेशान है जहां पर रजवाहे का पानी खेतों में घुस गया है। 8 बीघा गेहूं की पकी हुई फसल बर्बाद हो गई है जिसकी वजह से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जिसने मामले में उचित कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
गांव नवादा निवासी किसान संजीव पुत्र रतन सिंह का कहना है कि गांव उबारपुर में उनका 8 बीघा का खेत है जिसमें गेहूं की फसल बोई थी। फसल अच्छी होने के बाद उसकी कटाई की जानी थी लेकिन बुधवार को अचानक रजवाहे का पानी भर गया। जेसीबी मशीन बुलाकर मिट्टी की दीवार बनाकर पानी को रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनके खेतों में काफी पानी भर गया था जिसकी वजह से पकी हुई खड़ी फसल बर्बाद हो गई। इस दौरान एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि यह सिंचाई विभाग के माइनर का पानी है। कुछ ग्रामीणों ने माइनर को बंद कर दिया जिसको खुलवाने के लिए टीम को भेजा गया था। उसके दौरान प्रदर्शनकारी बुलडोजर के सामने लेट गए थे। इसके बाद फिर से टीम भेजी जाएगी।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700




























