
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अभी भी उर्वरकों की कालाबाजारी के मामले में माफिया सक्रिय हैं। जी हां हाल ही में जनपद हापुड़ की पिलखुवा की मां वैष्णो क्रिएशन इकाई पर जिला प्रशासन कृषि और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल करने पर कपड़ा रंगने की इस फैक्ट्री को सील कर दिया था। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर फैक्ट्री में अनुदानित यूरिया पहुंचा कैसे? मामला फिलहाल शासन तक पहुंच चुका है।
मामला तीन अप्रैल का है जब अधिकारियों की टीम ने नीम लेपित अनुदानित यूरिया के इस्तेमाल की सूचना पर पिलखुवा की कपड़ा रंगने की फैक्ट्री में मां वैष्णो क्रिएशन पर निम लेपित अनुदानित यूरिया पर छापा मारा जिसे टीम ने सील कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर अनुदानित यूरिया यहां पहुंचा कैसे? क्या उर्वरक माफिया सक्रिय हैं। फिलहाल और भी कई फैक्ट्रियां विभाग की रडार पर हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























