
👁 27 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सद्दीकपुरा में बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस चोरी से हड़कंप मचा हुआ है।सद्दीकपुरा निवासी आदिल पुत्र निसार के मकान के दरवाजे, अलमारी का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़ दिए और अलमारी में रखा कीमती सामान चुरा लिया। जेवरात, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुल्लक में रखे रुपए भी चोर चुरा कर ले गए। जब परिजन घर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। इस दौरान 5.50 लाख रुपए का नुकसान हो गया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


























