
वाराणसी में हुआ तिथि, व्रत, पर्व पत्रिका विमोचन, हापुड़ से भी पहुंचे विद्वान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष-कर्मकांड महासभा द्वारा निर्मित नव संवत 2083 की तिथि, व्रत, पर्व पत्रिका का भव्य विमोचन उत्तरवाहिनी गंगातट पर बसे पौराणिक शहर बाबा भोलेनाथ की नगरी बनारस (काशी) में ज्योतिष के विद्वानों द्वारा किया गया। महासभा विद्वानों के मंत्रोच्चार, शंखवादन के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए भगवान गणेश जी पूजन उपरांत दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग अध्यक्ष प्रो0 शत्रुघ्न त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्या योगसिद्ध गुरुमाँ चेतना, काशी हिन्दू विश्व विद्यालय ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 राम जीवन मिश्र, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. वासुदेव शर्मा कार्यक्रम संयोजक पंडित अमरजीत पाण्डेय, महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले, विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ0 सुरेश चन्द्र कौशिक व पंडित नरेश शर्मा ने किया।
विमोचन अवसर मुख्य अतिथि प्रो0 शत्रुघ्न त्रिपाठी ने कहा कि एक तिथि एक पर्व सनातन समाज के लिए आवश्यक है। ज्योतिष अलग अलग विधा सूर्य सिद्धांत और दृक सिद्धांत से बने पंचांगो में अलग-अलग गणना में अंतर के कारण ऐसा हो रहा है। दोनों के अवलोकन के बाद निर्मित भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के इस विशेष पत्रिका से पर्व निर्णय के बारे में संशय समाप्त होगा। महासभा का प्रयास सराहनीय है।
मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्या गुरुमाँ चेतना ने कहा कि महासभा अध्यक्ष पंडित कृष्ण चन्द्र पाण्डेय विशिष्ट प्रतिभायुक्त कर्मठ विद्वान है और इनके द्वारा सनातन धर्म व समाजहित के लिए किया जा रहा कार्य असाधारण है। उन्होंने कार्यक्रम के बीच में विशेष मंत्रो से अभिमंत्रित रुद्राक्ष माला पहनाते हुए कहा कि महासभा को मेरा सहयोग सदैव मिलता रहेगा। प्रो0 रामजीवन मिश्र ने कहा कि महासभा के विद्वत समूह द्वारा धर्मग्रंथों के अलोकन व डॉ0 वासुदेव के मार्गदर्शन में निर्मित इस विशेष पत्रिका से समाज को लाभ होगा और पर्व के बारे में संशय दूर होने के साथ सही जानकारी प्राप्त होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिष के प्रकांड विद्वान महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने बताया कि महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय के साथ पूरे देश प्रदेश को एक राष्ट्र एक पर्व के उद्देश्य को पूर्ण करना है। विद्वानों के साथ महीनो से परिश्रम के बाद ये पत्रिका बनी है। अब ज्ञान के नगर काशी के ज्योतिष विद्वानों द्वारा भी प्रामाणिक हो गई है। विशिष्ट अतिथि डॉ0 सुरेश चन्द्र कौशिक ने कहा कि महासभा द्वारा सनातन समाज के प्रति आज के परिस्थिति में किया जा रहे कार्य की सर्वाधिक आवश्यकता है।
के. सी. पाण्डेय के कार्यों को कई बार पास से देखा है। अद्भुत प्रतिभा के धनी है। ऐसे नेतृत्व के साथ महासभा विद्वानों का सनातन समाज कार्य प्रयास सार्थक होगा। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के.सी. पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि हापुड़ की महासभा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली एन.सी.आर. में एकमतता के सफल प्रयास के बाद ज्ञान, ज्योतिष विद्वानों व धर्म क़ी नगरी वाराणसी में विमोचन तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय व काशी के प्रकांड ज्योतिष विद्वानों के समर्थन से महासभा पत्रिका विश्वसनियता अब शत-प्रतिशत हो गई है।
इससे महासभा को समाज के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयास को उत्साह प्राप्त होगा तथा एक विशिष्ट सन्देश भी जाएगा। इससे पूरे भारत के विद्वानों में पर्व के एकमतता के लिए जागरूकता आएगी। हम पूर्ण निष्ठा व समर्पण से ज्योतिष व धर्म के लिए कार्य करते रहेंगे। हर वर्ष की तरह जनसमाज के लिए पत्रिका का वितरण निःशुल्क होगा। विमोचन अवसर पर विद्वानों ने ज्योतिष के अद्भुत रहस्यमयी ज्ञान पर भी गहन चर्चा की। ग्रह, नक्षत्र राशि के अनुसार प्रभाव को बताया। कार्यक्रम पूर्ण सफल, अलौक़िक रहा पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत महासभा संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक पंडित अमरजीत पाण्डेय ने स्वागत सम्बोधन में काशी, गंगा व पौराणिक मंदिरों के महत्त्व, महिमा व विशेषता बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य कि लालसा जीवन में एक बार काशी में आने की होती है बुद्ध से लेकर आदि शंकराचार्य को भी ज्ञान काशी में ही प्राप्त हुआ, काशी में भगवान भोलेनाथ को माँ अन्नपूर्णा जी के वरदान के कारण कोई भूखा नहीं सोता और यहाँ शरीर पूर्ण करने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है। हापुड़ से भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने पत्रिका का विमोचन वाराणसी में कर इतिहास रच दिया पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित अजय पाण्डेय, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय आदि के साथ माला व पटका पहनाकर किया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध शिक्षाविद पंडित नरेश शर्मा ने किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी ज्योतिष विद्वानों एवं गणमान्य का भी स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ज्योतिष विभाग प्रोफेसर शत्रुघ्न त्रिपाठी ने सराहनीय कार्य के लिए महासभा अध्यक्ष पंडित के सी पाण्डेय को बाबा विश्वनाथ जी के प्रसाद माला, रुद्राक्ष माला व पटका पहनाकर बधाई देते हुए सम्मानित किया इस अवसर पर आचार्य दुर्गाशरण वाजपेयी, डॉ0 हौशिला प्रसाद पाण्डेय, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, आचार्य सर्वेश तिवारी, पंडित दीपक तिवारी, अनिल चौबे, डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, पंडित राहुल शर्मा, पंडित वैभव शर्मा, पंडित जगदम्बा शर्मा, पंडित अजय मिश्रा, पंडित कृपाशंकर चतुर्वेदी, राजीव शर्मा मुरैना , पंडित रविंद्र मिश्रा, आर एन शर्मा, श्रीमती नीलम पाण्डेय, श्रीमती सीता देवी,पंडित विनोद पाण्डेय, नीलम पाण्डेय , पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, ममता तिवारी, गुंजा पाण्डेय, अंजना दुबे, आशीष पाण्डेय, आचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय, सचिन पाण्डेय आदि के साथ भारी संख्या में विद्वान व सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586



























