👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रतंबिध के बावजूद भी कुछ व्यापारी ऐसे हैं जो कि चोरी छिपे लॉकडाउन में प्रतिबंधित दुकाने खोल रहे हैं। ऐसे लगभग 12 व्यापारियों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की तो शुक्रवार को बाजार में लाठी-डंडों से लैस पुलिसकर्मियों ने गश्त की और बाज़ार में जाकर दुकानें के ताले चैक किए। जिस दुकान के ताले खुले में उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की। पुलिस गश्त की सूचना मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।





























