👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना काल में लोगों की मदद हेतु लोग आगे आ रहे हैं। गांव टयाला के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हापुड़ में राहगीरों को मास्क बांटे तथा सैनिटाइज किया और कहा कि कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करने में ही सभी की भलाई है।
गांव टयाला में सामाजिक कार्यकर्ता राहत चौधरी, कादिर चौधरी, महताब चौधरी आदि शुक्रवार को किठौर रोड पर पहुंचे और राहगीरों को निशुल्क मास्क वितरित किए और कोविड प्रोटोकोल का पालन करने का आग्रह किया।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352






























