
दिगम्बर जैन मुनि का हापुड में मगंल प्रवेश
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि 108 शुभ चन्द्र सागर जी महाराज का रविवार प्रातःकाल पिलखुवा की ओर से पदयात्रा करते हुए हापुड़ में मगंल प्रवेश हुआ।
महाराज जी श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचे। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया ने बताया कि महाराज जी के प्रतिदिन प्रातःकाल अभिषेक शान्ति धारा के उपरांत 7.30 बजे से मगंल प्रवचन तथा सायंकाल 4बजे से 5 बजे तक शंका समाधान तथा 6 बजे से 8 बजे तक आरती, प्रश्न मंच, गुरू भक्ति कार्यक्रम आयोजित होगे।
जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन, सुरेश चन्द जैन, विकास जैन आदि उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























