
चित्रकार पवन कुमार ने बनाई डीएम हापुड़ की पेंटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वरिष्ठ चित्रकार पवन कुमार ने अपनी कला का एक नायाब नमूना शनिवार को जिला प्रशासन के सामने प्रस्तुत किया और उन्होंने हापुड़ के जिला अधिकारी को एक विशेष पेंटिंग भेंट की। यह पेंटिंग उनके लिए सिर्फ एक कैनवास ही नहीं बल्कि हापुड़ में कला की जीवंतता को कला के माध्यम से पेश करने का एक माध्यम है। पेंटिंग जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की है। यह भेंट केवल उपहार नहीं हापुड़ के वरिष्ठ अधिकारी डीएम अभिषेक पांडे को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास है जिसे प्रशासन और कला जगत के बीच सेतु के रूप में याद रखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने कृति लेते समय पवन कुमार (चित्रकार) की कला यात्रा की सरहाना कि कला वह दर्पण है जिसमें समाज खुद को पहचानता है।
पवन कुमार (चित्रकार) ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्थल की ऑनलाइन और ऑफलाइन स्तर की सामूहिक प्रदर्शनियों में (लगभग 150) भाग लिया है कोरोना महामारी के दौरान 50 से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदर्शनियों में भागीदारी एवं कार्यशाला में भाग ले चुके हैं तथा अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं तथा अपनी कला के द्वारा अपने राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























