
नली हुसैनपुर में हनुमान जयंती का पर्व भव्यता व आस्था के साथ मनाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में हनुमान जयंती का पर्व भव्यता और आस्था के साथ मनाया गया… जहां लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा… दूर-दूर से आए भक्तों ने न केवल पूजा-अर्चना की बल्कि विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
नली हुसैनपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया।
भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी, हलवा सहित अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई।
रात के समय भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें दूर-दूर से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।
इंटर कॉलेज के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि “हम लोग कई वर्षों से हनुमान जयंती का आयोजन करते आ रहे हैं… हर साल इसे और भव्य बनाने का प्रयास करते हैं… इस बार भी आयोजन बहुत सफल रहा और क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया…
इस धार्मिक आयोजन में जनपद हापुड़ के लगभग सभी गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया… अनुमान के मुताबिक लाखों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही…
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600




























