
👁 20 views Views
स्कूल चलो अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 1 अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू होने पर जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधि स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए उठ खड़ा हुआ। हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने अभियान की सफलता के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वाहन का उद्देश्य गांव-गांव, गली-मोहल्ला घूम कर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित की गई है।
इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर आदि उपस्थित थे।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131






















