
गढ़: पानी की पाइपलाइन लीक, सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में होली चौक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि पानी की पाइपलाइन लीक होने से वहां पर एक फव्वारा बन गया है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि पानी की पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाए जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
मामला बुधवार का है जब लोग होली चौक पर पहुंचे तो देखा कि वहां जमीन से पानी लीक हो रहा था। तभी पानी ने फव्वारे का रूप ले लिया। इस दौरान सैंकड़ों लीटर लीटर पानी बर्बाद हो गया। राहगीर, स्थानीय लोग, व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















