
पिलखुवा: अनवरपुर कट के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर कट के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र विनोद निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है जो रविवार को मोटरसाइकिल से हापुड़ से अपने गांव मुकीमपुर जा रहा था।अनवरपुर कट पिलखुवा के पास सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर घायल को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
































