
कांग्रेस के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक 31 मार्च को
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में की जा रही कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर 29 मार्च 2026 दिन रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने एक बैठक की। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि संगठन में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कार्यकाल को 1 वर्ष पूरा हो चुका है। अपने 1 वर्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन के कार्यों और उनकी उपलब्धियां को लेकर एक मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने जनपद हापुड़ के संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि इस समीक्षा बैठक में वे हिस्सा जरूर लें। इस समीक्षा बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी एससी एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश भाटी जिला महासचिव इक़बाल प्रधान, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनोज कौशिक, महबूब अली आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

































