
टैगोर शिशु सदन का परीक्षा परिणाम घोषित
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड के टैगोर शिशु सदन आवास विकास का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन गजराज सिंह (पूर्व विधायक) तथा विद्यालय के प्रबन्धक दिनेश कुमार शर्मा उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक व चेयरमैन ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाया तथा शील्ड व छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया I साथ ही कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ,प्रशासनिक अधिकारी नितिन सिंह,उप प्रधानाचार्या श्रीमती आशिमा शर्मा व श्रीमती नमिता सिंह एवम् श्रीमती शशि जैन (पूर्व प्रधानाचार्या) ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी अध्यापक एवम् अध्यापिकाएं की उपस्थिति रही।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































