
👁 10 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मानकों के विपरीत खनन हो रहा है जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। उड़ती धूल की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है जिन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मानक के विपरीत होने वाले खनन के खिलाफ कार्रवाई हो।
सोशल मीडिया पर खनन से जुड़ी कुछ वीडियो वायरल हो रही है। यह खनन मानकों के विपरीत बताया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। बताया जाता है कि खनन में लिप्त वाहनों द्वारा मानकों के विपरीत खनन किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान है। उन्होंने मामले में जांच कर विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867






























