
भाकियू नेता को हत्या की धमकी देने वाले हों गिरफ्तार
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर को हत्या की धमकी देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को किसानो ने जनफद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह को एक ज्ञापन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि 22 मार्च-2026 को मुझे एक whatshap कॉल पाकिस्तान नंबर +92 से आई और मुझे जान से मारने की धमकी दी उस व्यक्ति ने मेरे फोटो भी मुझे भेजा ओर जल्द ही मेरी हत्या कराने की धमकी दी।
ज्ञापन में किसानो ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस प्रकरण का खुलासा किया जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)































