
👁 182 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सालासर कंपनी के सामने धौलाना रोड खेड़ा में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरवीर निवासी हिंडालपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला सोमवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास का है जब हरवीर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह धौलाना रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706




























