
हापुड़, सीमन /रियाज अहमद(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में स्थित एक कूलर की फैक्ट्री में सोमवार की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही काला धुआं देखा जा सकता था। फिलहाल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।
धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कूलर की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री के आसपास मौजूद कारखानों और फैक्ट्रीयों में काम करने वाले मजदूरों में भी हड़कंप मच गया। आग धीरे-धीरे फैलती चली गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर अग्निश्मन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926























