हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूपी में जारी वीकेंड लाकडाउन अगले दो दिनों के किए बढ़ा दिया है। यूपी में फिलहाल 6 मई की सुबह सात बजे से वीकेंड लाकडाउन रहेगा।
इससे पहले यूपी में तीन दिन के वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की गई थी। जो कि मंगलवार सुबह सात बजे समाप्त होना था। लेकिन सरकार ने अब चार और पांच मई का भी लाकडाउन रखने का फैसला लिया है। इस दौरान पूर्ण रुप से बंदी रहेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:
























