
पिलखुवा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित नेशनल हाईवे पर बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर लखनऊ से आए बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, आंचलिक प्रबंधक प्रशांत कुमार और उप आंचलिक प्रबंधक विनय नागराज भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया पिछले लगभग 120 वर्षों से देशभर में विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता आ रहा है।
बाबूगढ़ शाखा के सीनियर मैनेजर अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास और मजबूत संबंध बनाना भी है। उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ में बैंक की कई शाखाएं पहले से संचालित हैं और पिलखुवा में नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
नई शाखा में मैनेजर आशीष कुमार, सीनियर मैनेजर अमर कुमार गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर नीतू गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। भवन स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते व्यापार और बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए इस स्थान पर शाखा खोलने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे और बैंक ऑफ इंडिया की विश्वसनीयता की सराहना की। इस अवसर पर गांव के प्रधान, व्यापारी, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























