
बाइक शोरूम के पास अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में काले धन का निवेश अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी तथा प्रॉपर्टी की खरीद बेच में किया जा रहा है और जनपद में यह धंधा बेखौफ होकर तेजी से पनप रहा है।
हापुड़ के दिल्ली रोड पर बजाज मोटरसाइकिल शोरूम के पास एक बहुमंजिले भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण की गति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें एचपीडीए की सांठगांठ है। सड़क के मध्य से 60-75 फुट की दूरी पर ही प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत होने पर ही व्यवसायिक भवन का निर्माण हो सकता है और साथ भू स्वामी को संबंधित सड़क मार्ग विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। साथ ही भवन में प्रयुक्त निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी अदा करना भी अनिवार्य होगा।
सूत्र बताते हैं कि भवन निर्माण में कायदे कानून का कोई पालन नहीं किया जा रहा है, हां इतना जरूर है कि जब निर्मित भवन में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होगी तो हाईवे पर यातायात में व्यवधान पैदा होना लाजमी है।
नागरिकों ने भवन निर्माण रोकने तथा विकास कर आदि की वसूली करने की मांग की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

































