
हापुड़ में सरसों पर मंडी शुल्क की भारी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ व आसपास के इलाके में सरसों के तेल की यूनिटें बड़ी तादाद में होने के कारण हापुड़ सरसों की खपत की मंडी बना है और दर्जनों दलाल सक्रिय होकर सरकार को राज्य कर और मंडी शुल्क का बड़े पैमाने पर चूना लगा रहे हैं।
एक अनुमान के अनुसार जनपद हापुड़, गुलावठी, पिलखुआ, अमरोहा, गजरौला, मेरठ, सिंभावली, बुलंदशहर स्याना आदि इलाकों में सरसों के तेल की छोटी बड़ी यूनिटें लगी हैं जहां सरसों की पिराई कर तेल निकाला जाता है और ब्रांड देकर बिक्री के लिए बाजार में बेचा जाता है।
सरसों उत्पादक क्षेत्र मथुरा, बाजना, भरतपुर, अलीगढ़, आगरा, डिंग आदि इलाकों से ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा हापुड़ लाई जा रही है जिन पर नाम मात्र का राज्य कर व मंडी शुल्क अदा किया जाता है यानी कि हापुड़ में सरसों का कारोबार पूरी तरह कर चोरी पर टिका है और 15- 20 ट्रक सरसों रोजाना ट्रांसपोर्टर अपनी गारंटी पर हापुड़ पहुंचा दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए हापुड़ में नवीन मंडी स्थल की स्थापना की और यह तय किया कि खाद्यान्न व तिलहन का समस्त कारोबार नवीन मंडी स्थल पर ही किया जाएगा, जबकि अन्यत्र व्यापार को अवैध माना जाएगा। नवीन मंडी स्थल के अतिरिक्त पक्का बाग व भगवती गंज में खाद्यान्न व तिलहन का कारोबार मंडी समिति के गठजोड़ से खूब पनप रहा है।
तिलहन के कारोबारी दलालों के माध्यम से उत्पादक क्षेत्रों से मंगा कर सरसों की जमाखोरी करते हैं और फिर जरूरतमंदों को बेचते हैं। हापुड़ में अवैध रूप से सरसों का भंडारण भगवती गंज, पक्का बाग, नई मंडी, जरोठी रोड पर रिलायंस पंप के आसपास बने निजी गोदामों में किया जाता है।
बता दे की जरोठी रोड पर बड़े-बड़े बड़ी संख्या में अवैध गोदाम है जहां काले धन का निवेश करके खाद्यान्न व तिलहन का अवैध भंडारण किया जाता है।
यदि सरकार निजी गोदाम पर छापा मार करवाई करें तो मंडी समिति की सांठगांठ उजागर हो जाएगी और सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























