IPL: हापुड़ के कार्तिक त्यागी ने लिया SRH कप्तान केन विलियमसन का विकेट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव धनौरा के निवासी कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने रविवार को आईपीएल (IPL) मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज कार्तिक ने रविवार को अपनी कलाकारी दिखाते हुए एक अहम विकेट झटका। कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सनराइसर्जस हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ गेंदबाजी की और एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का विकेट चटका दिया। क्रिस मारिस ने कार्तिक की गेंद पर केन विलियमसन का कैच लपक लिया। केन 21 गेंदों पर 20 रन ही बना पाए। कार्तिक ने रविवार को चार ओवर में 32 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया।

कार्तिक त्यागी की टीम राजस्थान रायल्स ने रविवार को जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए जबकि हैदराबाद की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 165 पर सिमट गई।  

कार्तिक ने एक साल पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पर्दापण किया था जिसे राजस्थान ने पिछले साल 1.30 करोड़ में खरीदा था। कार्तिक अंडर- 19 विश्वकप में भी खेल चुके हैं।

Brainwaves International School, For Admission 8791258181, 8279806606:







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!