
👁 12 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में घर में घुसकर किए गए हमले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहिद ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 9:30 बजे उसके पुत्र का मोबाइल ठीक कराने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके 82 वर्षीय पिता जब्बार पर भी हमला में घायल हो गए। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























