
गढ़ः कांटेदार तारों में अटका मिला व्यक्ति का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ठंडी सड़क के पास गेहूं के खेत में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया गया है कि यह शव ठंडी सड़क के पास स्थित खेत की कांटेदार बाउंड्री में अटका हुआ पाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रास्ते से जा रहे राहगीरों ने बताया कि वह उधर के निकल रहे थे तभी उनकी नजर खेत की बाउंड्री के कांटेदार तारों पर पड़ी जहां उन्होने देखा की एक व्यक्ति का शव तारों में अटका हुआ है। जिसके तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इसके लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





























