
19 मार्च से शुरू होगा नवरात्रि का पर्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवताओं के गुरु व ग्रहों में शुभ बृहस्पति के संवत 2083 के राजा तथा ग्रहों के सेनापति मंगल के मंत्री बनने के साथ रौद्र नाम से यह नव संवत्सर संवत 2083 का आरम्भ अनेक शुभाशुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 बृहस्पतिवार को माँ भगवती के नौ दिवसीय पर्व (नवरात्रि )आराधना से होगा। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कि प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6.53 बजे से प्रारम्भ होकर 20 मार्च को सूर्योदय पूर्व 4.52 तक रहेगा अर्थात प्रतिपदा क्षयतिथि सूर्योदय से एक मुहूर्त से भी कम समय अंतर में प्रारम्भ होने से घट (कलश ) स्थापना पूजन 19 मार्च को सूर्योदय के साथ 27 मार्च तक पूरे 9 दिन नवरात्रि व्रत किया जाएगा अष्टमी व्रत के बारे में बताते हुए कहा कि अष्टमी तिथि 25 मार्च को अपरान्ह 1.50 बजे से प्रारम्भ होकर 26 मार्च को 11.49 बजे तक रहेगा निर्णयसिंधु अनुसार “चैत्रशुक्लाष्टम्यां भवान्या उत्पत्तिः। तत्र नवमीयुता ग्राह्या।अष्टमी नवमीयुक्ता नवमी चाष्टमीयुता। अर्थात चैत्र शुक्ल अष्टमी को भवानी की उत्पत्ति है वह तिथि नवमी तिथि से युक्त ग्रहण करना चाहिये, ब्रह्मवैवर्तपुराण का भी मत है कि अष्टमी तिथि नवमी तिथि से युक्त हो तथा नवमी तिथि अष्टमी तिथि से युक्त करना चाहिए अतः 26 मार्च बृहस्पतिवार को अष्टमी व्रत किया जाएगा तथा नवमी व्रत, रामनवमी, हवन व कन्यापूजन 27 मार्च शुक्रवार को किया जाएगा नवरात्रि व्रत पारण 28 मार्च सूर्योदय पर होगा भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को कर्क लग्न व कर्क राशि में हुआ था रामनवमी पूजन के बारे में धर्मग्रंथ के वचन अनुसार “अष्टमीविद्धा सऋक्षाऽपि नोपोष्येति माधवः अर्थात अष्टमीविद्धा नवमी तिथि पुनर्वसु नक्षत्र से युक्त भी हो तो उसमें उपवास न करे। एक अन्य मार्गदर्शन नवमी चाष्टमीविद्धा त्याज्या विष्णुपरायणैः। उपोषणं नवम्यां च दशम्यां चैव पारणम्।।अर्थात विष्णुपरायण भक्त अष्टमी तिथि से विद्धा नवमी तिथि का त्याग करे, व्रत नवमी तिथि में करे और पारणा तो दशमी तिथि में ही करे। नवमी तिथि 26 मार्च को 11.49 बजे से प्रारम्भ होकर 27 मार्च को 10.07 बजे तक रहेगा अतः अष्टमीयुक्त नवमी का निषेध होने तथा 26 को मध्यान्ह में कर्क राशि प्राप्त ना होने से शास्त्र सम्मत रामनवमी शुभ मुहूर्त पूजन 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से 3.16 तक रहेगा, नवरात्रि घट (कलश) स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 19 मार्च सुबह 6.53 से 7.55 तक शुभ चौघडिया, सुबह 9.15 – 11.11तक स्थिर लग्न, दोपहर 12.02- 12.50 तक अभिजीत मुहूर्त व लाभ चौघड़िया श्रेष्ठ रहेगा.नवरात्रि के तीसरे दिन अर्थात तृतीया तिथि को माँ गौरी के साथ शिवजी की पूजा व झूला यानि पालने में झूलाना चाहिए तृतीया तिथि को ही मत्स्यावतार भी हुआ था नवरात्रि के पांचवे दिन चैत्र शुक्ल पंचमी को माँ लक्ष्मी जी का पूजन अवश्य करना चाहिए इससे लक्ष्मीकृपा हमेशा रहती है
पंडित के सी पाण्डेय ने बताया कि वैसे तो माँ दुर्गा की सवारी सिंह है परन्तु धर्मग्रंथों के अनुसार नवरात्रि शुरुआत के दिन अनुसार माँ का आगमन व प्रस्थान अलग अलग वाहन पर होता है वर्णित श्लोक-
शशिसूर्ये गज़रूढ़ा शशिभौमे तुरंगमे|
गुरौशुक्रेच दौलयां बुधे नौका प्रकीर्तिता.
के अनुसार इस बार नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू होने के कारण माता का आगमन डोली (पालकी) पर होगा जो युद्ध, आपदा व राजनैतिक उथल पुथल का संकेत देता है पूजन के लिए कलश के साथ पंचपल्लव या आम के पत्ते का पल्लव,नारियल,कलावा,रोली,सुपारी,गंगाजल, सिक्का,दूर्वा,गेहूं और अक्षत(चावल), हल्दी,पान के पत्ते, कपूर,लौंग, जावित्री,इलायची,धुप, देशी घी,गाय का दूध,जोतबत्ती, हवन सामग्री,श्रृंगार का सामान,फल, मिष्ठान आदि सामान की आवश्यकता होती है.कलश स्थापना करने वाले को दुर्गासप्तसती का नित्य पाठ स्वयं या योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए संभव हो तो पुरे 9 दिन तक व्रत अवश्य करना चाहिए 9वे दिन नौ कन्याओं को भोजन प्रसाद खिलाना यथाश्रद्धा उपहार दान देना चाहिए, नवमी को निम्लिखित मंत्र से हवन करें मंत्र “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” एवं नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:,नम: प्रकृत्यै भदायै नियता: प्रणता: स्मताम्।। तथा दशमी तिथि में व्रत पारण करना चाहिए तभी पूर्ण शुभ फल की प्राप्ति होती है जो लोग 9 दिन का व्रत नही कर सकते है वो श्रद्धा भाव से प्रथम दिन व अष्टमी के दिन अथवा सप्तमी, अष्टमी व नवमी तीन दिन का व्रत कर सकते है नवमी को माँ को दूध का भोग लगाना चाहिए जिसके पास शक्ति नहीं है वो दुःखमय जीवन व्यतीत करते है दुर्गासप्तसती में वर्णित “दुर्गा दुर्गति नाशिनी” अर्थात माँ दुर्गा दुःख व दुर्गति का नाश करने वाली है इसी प्रकार या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।। द्वारा माँ दुर्गा की आराधना-पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्त कर सकते है
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288






























