
दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को मिली राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया जिससे यात्रियों को राहत मिली है। पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है।
रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 20 मार्च तक और दिल्ली से मां बेबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 23 मार्च तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर संचालन करने का फैसला लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























