
हापुड जिले में 84 ईदगाह व 456 मस्जिद में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ईद-उल-फितर पर मेरठ रेंज मे 460 ईदगाह व 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।पुलिस ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत से रेंज को 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 66 क्यूआरटी बनाकर 05 हजार पुलिसकर्मी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।सोशल मीडिया माध्यमों पर आपत्तिजनक/भडकाऊ पोस्ट करने वालो पर रखी जाएगी पैनी नजर।
आगामी त्यौहार ईद उल फितर के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ रेंज मे पुलिस प्रबन्ध किए गए है।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 95 निरीक्षक, 805 उ0नि0, 1100 मु0आ0, 1360 आरक्षी एवं 1090 हो0गार्ड/पीआरडी व 03 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
ईद-उल-फितर के अवसर पर परिक्षेत्र के चारो जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ में कुल 460 ईदगाह तथा 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी, जिसमे जनपद मेरठ मे 158 ईदगाह व 544 मस्जिद, बुलन्दशहर मे 150 ईदगाह व 414 मस्जिद, बागपत मे 68 ईदगाह व 451 मस्जिद तथा जनपद हापुड़ मे 84 ईदगाह व 456 मस्जिदो मे नमाज अदा की जायेगी।
परिक्षेत्र में कुल 208 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसके सुरक्षार्थ 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 66 क्यूआरटी स्थापित की गई है।
त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 108 अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत एवं आयोजको/ संयोजको के साथ 125 गोष्ठीयाँ आयोजित कर ली गई है।ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399





























