
मनरेगा मजदूरों को हक दिलाने हेतु कांग्रेस सड़क पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूर तथा संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर मंगलवार को हापुड़ के कांग्रेस जन हापुड़ कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरों व संविदा कर्मियों को समय पर भुगतान में मिलने से उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद की अगुवाई में जनपद हापुड़ व ब्लॉक का फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में कांग्रेस के झंडे, संविधान की प्रति तथा मनरेगा बचाओ के बैनर लिए हुए नारेबाजी के साथ हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों व संविदा कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन चलाएगी।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने मांग के समर्थन में विज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोनिका सिंह को दिया। इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह व वरिष्ठ नेता विजय गोयल, अरविंद शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288





























