
हादसे में मरने वाले की हुई पहचान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी गुलावठी रोड पर पिछले हफ्ते हुए सड़क हादसे में मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार के रूप में की है जो हरदोई का रहने वाला था। सत्येंद्र कुमार के निधन से परिजनों में मातम छाया है।
मृतक के भाई देशराज ने बताया कि सत्येंद्र औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था और वही किराए के मकान में रहता था। बुधवार से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। सोमवार को देशराज ने थाना धौलाना में उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया था जिसे पहचानने में कठिनाई हुई। मृतक के शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान हो चुकी है। सत्येंद्र की पत्नी रोहित व तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























