
हापुड़ में शुक्रवार को बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बार फिर शुक्रवार को मौसम करवट लेगा जिससे फिर से बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना के चलते तापमान में गिरावट की आशंका भी जताई जा रही है। शुक्रवार को मौसम बदलने के साथ ही बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को भी मौसम अचानक बदला और तेज गरज के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले चटक धूप के बाद अचानक सड़कों पर कोहरा छा गया जिसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई। रविवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही है। अब संभावना है कि शुक्रवार को भी मौसम बदलेगा। दो दिन तापमान में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600





























