
बोर्ड कापियों की अंकेक्षक करेंगे रैंडम चेकिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी इन्टर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरु होगा और अंकक्षेक कापियों की अचानक चेकिंग करेंगे।
जनपद हापुड़ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए केवल एक मूल्यांकन केंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज बनाया गया है। जबकि हर साल जिले में दो केंद्रों पर मूल्यांकन कराया जाता था।
जिला हापुड़ में मूल्यांकन के लिए एसएसबी इंटर कॉलेज हापुड़ को केंद्र बताया गया है। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होना है। मूल्यांकन को लेकर वर्तमान में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक लाख 70 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना है। मूल्यांकन में इस बार अंकेक्षकों की ड्यूटी बोर्ड ने लगाई है। 62 अंकेक्षक बनाये गए हैं। ये सभी मूल्यांकन के बाद कापियों की. रैंडम चेकिंग करेंगे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288































