
गांधीवादी नेता पंकज लोधी का आमरण अनशन समाप्त
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के सामाजिक कार्यकर्ता व गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग लेकर चला रहे आंदोलन के नेता पंकज लोधी के आमरण अनशन को सोमवार को एडीएम ने नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर) में समाजसेवी पंकज लोधी NH-09 पर अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए उसे हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन और धरने पर बैठे हैं। वह स्थानीय निवासियों को टोल से मुक्ति और टोल हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जबरन मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा था।हापुड के एडीएम संदीप कुमार ने समाज सेवी पंकज लोधी को नारियल का पानी पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया।इस मौके पर सीओ स्तुति सिंह व इंस्पेक्टर देवेंद्र विष्ट आदि उपस्थित थे।बता दे कि पंकज लोधी की मांग का समर्थन जन मानस ने भी किया है
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























