
मिट्टी के डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में 12 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला 12 मार्च का है जब जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में 12 मार्च को रघुनाथ स्टोर के सामने मिट्टी से भरे डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान सुदर्शन पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव सपनावत कपूरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सुदर्शन ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर मेरठ जा रहे थे कि डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह हादसे का शिकार हो गए। घायल के भाई अक्षय कुमार ने थाना हाफिजपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





























