
बाबूगढ़: AC के कंप्रेशर में आग लगने से घर में रखा सामान जला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की भोपाल कॉलोनी में रविंद्र कुमार पुत्र स्व. धर्मवीर के घर में गुरुवार की रात ऐसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़ा, गद्दे जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार के घर में उनकी पत्नी डिंपल, बेटी वाणी, बेटा एकम और उनकी माता अनीता देवी मौजूद थी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्रेशर में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते घर के अंदर धुआं भर गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा काफी सामान आग की चपेट में आ गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


























