
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने चोरी पर नाराजगी जाहिर की है।
फुरकान पुत्र अली अहमद ने बताया कि उनका मकान नूर पब्लिक स्कूल के पास स्थित है। गुरुवार की सुबह करीब 7-7:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा देख फुरकान के होश उड़ गए। चोरों ने घर से मोबाइल रिपेयरिंग के कई उपकरण, गैस सिलेंडर, छत का पंखा, मोबाइल फोन और कीमत सामान चुरा लिया और फरार हो गए। इसी के साथ चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखा कीमती सामान भी चुरा लिया। चोरी की घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























