
👁 48 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की किठोर रोड पर स्थित गांव ट्याला के पास गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देख पुलिस को सूचित किया जिसके बाद देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर का वितरण हुआ।
मामला गुरुवार का है जब गांव ट्याला के पास स्थित गैस एजेंसी पर भारी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे। अत्यधिक भीड़ के कारण और डिलीवरी में हो रही देरी के चलते पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाया। पुलिस की सुरक्षा में सिलेंडर का वितरण हुआ।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























