
कम्पोजिट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जूडों में 26 पदक जीते
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पीएम श्री कंपोजिट स्कूल हिम्मतपुर, सिंभावली (हापुड़) के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन 26 पदक जीतकर हापुड जनपद का नाम रोशन किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालक/बालिका) 9 से 11 मार्च 2026 में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल हिम्मतपुर, सिंभावली (जनपद हापुड़) के छात्र-छात्राओं ने जूडो एवं कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद हापुड़ का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए 15 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 5 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं विद्यालय व परिवार के सहयोग का परिणाम है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, ज़िला व ब्लॉक व्यायाम शिक्षको, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























