
पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा हेतु जनपद हापुड़ मे प्रशासनिक स्तर पर हुई समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ जिले में जिलाधिकारीअभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और प्रशासन की देखरेख में 14-15 मार्च 2026 को यूपी पुलिस दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा के लिए जिला-स्तर पर बुधवार को एक समीक्षा-बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य और जिला स्तर पर सुरक्षा, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, ट्रैफ़िक और परीक्षा की गोपनीयता को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठकें हुई हैं, ताकि 14-15 मार्च की यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा सुचारू रूप से चले।
जनपद में 9 परीक्षा केंद्र, दो पालियाँ (सुबह 10-12, दोपहर 3-5)। 9 केंद्रों को 3 जोन में बाँटा गया, हर केंद्र पर कंट्रोल-रूम, CCTV निगरानी और जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल/डिवाइस से नकल न हो।
सुरक्षा-व्यवस्था: पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने कहा की लगभग 200 पुलिसकर्मी, पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट/सेक्टर अधिकारी तैनात; नोडल अधिकारी एएसपी विनीत भटनागर, कंट्रोल-रूम से लाइव CCTV मॉनिटरिंग करेंगे।
केंद्रों के नाम आर्य कन्या पाठशाला (स्वर्ग आश्रम रोड), चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज (बुलंदशहर रोड), सर्वोदय इंटर कॉलेज व श्री चंडी विद्यालय (पिलखुवा) आदि—जिलाधिकारी ने हर कमरे में CCTV, जैमर की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए l
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























