
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, आंदोलन की दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर मंगलवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। एनपीएस, पत्रावली समेत अनेक मांगों का निस्तारण नहीं होने के विरोध में बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के चलते प्रकरणों को लंबित रखने का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और राहत नहीं मिलने पर आंदोलन करने का ऐलान भी किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया ने कहा कि संघ ने अपनी मांगों का समाधान करने के लिए सितंबर के महीने में भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया था। तब एक महीने में समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया गया लेकिन छह महीने भीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं होगा तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान इशरत अली, रीना चौहान, मधु, सुरेंद्र सिंह, भगत सिंह, सुनील कुमार, अरुण हुड आदि ने धरना दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























