
👁 35 views Views
HPDA की बोर्ड बैठक में हरिपुर आवासीय योजना के लिए भू-परिवर्तन का प्रस्ताव हुआ पास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की मेरठ में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 75वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई जिसमें 17 प्रस्ताव में से 12 पर मोहर लग गई। इस दौरान दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार आवासीय योजना के अंतर्गत ब्लॉक के ग्रुप हाउसिंग के 20,910 वर्ग मीटर में एकल आवासीय भूखंड के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इसी के साथ ही हरिपुर आवासीय योजना के लिए भू-परिवर्तन का प्रस्ताव भी पास हो गया है। हरिपुर आवास योजना महत्वाकांक्षी आवासीय योजना है जिसे अब गति मिलेगी। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव पर मोहर लगी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























