
UP Police: जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी दरोगा भर्ती परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। इसके लिए जनपद हापुड़ में परीक्षा केंद्रों को तीन ज़ोन में बांटा गया है। जनपद में बनाए गए सभी नौ केंद्रों पर परीक्षा के दौरान जैमर लगाए गए हैं। पुलिस ऑफिस पर कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसकी मदद से सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी। दो पालियों में 9 परीक्षा केंद्रों में होने वाली परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी आदि की मदद ली जा रही है।
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित आर्य कन्या पाठशाला में मौहल्ला तगासराय में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज, हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास दीवान इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड पर एसएसवी इंटर कॉलेज, पिलखुवा की रेलवे रोड पर स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में 480-480, पिलखुवा की रेलवे रोड पर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज और श्री चंडी विद्यालय बिजेंदर आदर्श बाल इंटर कॉलेज में 240-240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





























