
अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश मंगलवार को जनपद हापुड़ के गांव नवादा पहुंची जहां उन्होंने नाली व चकमार्ग की पैमाइश कराई और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई करने के लिए लेखपाल को आदेशित किया। ईला प्रकाश का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने लेखपाल को निर्देश देकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
एसडीएम सदर हापुड़ ईला प्रकाश टीम के साथ जनपद हापुड़ के गांव नवादा पहुंची जहां उन्होंने नाली और चकमार्ग की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867






























