
उ. प्र. महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सोमवार को हापुड़ पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुना। हापुड़ की महिलाएं अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंची। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिलाओं से संबंधित जागरूकता एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची। हापुड़ पहुंची डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने महिलाओं की समस्याओं को बारीकी से सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को मामले के निपटारे में तीव्रता लाने के निर्देश दिए गए। उनसे कहा कि समय सीमा के भीतर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























