
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ महिला चैंपियन को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कन्या अभिभावक सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां पहली संतान पुत्री के रूप में होने पर महिलाओं को बधाई दी। इसी के साथ कड़ी चुनौतियों के बावजूद भी बच्चियों को पढ़ा रही आठ महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें महिला चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया और उनकी हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर ₹25000 की राशि का चेक महिला चैंपियन को वितरित किया गया। पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सभी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीएम ईला प्रकाश, एसएसवी डिग्री कॉलेज के सचिव अमित जानी (छावनी वाले), भाजपा नेत्री व समाजसेविका अलका निम, समाज सेविका अर्चना कंसल आदि उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























