
👁 11 views Views
आग लगने से घर का सारा सामान जला, बकरे की भी हुई मौत
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी असर मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद के घर में बीती रात एक बजे आग लग गई। भीषड़ आग की लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। परिजनों की आंख खुल गई जिससे परिजनों की जान बच गई लेकिन तब तक घर में रखा कीमती सामान, छोटे-मोटे बर्तन, रजाई, बिस्तर, राशन जल गया। इस दौरान एक बकरी की भी जलकर मौत हो गई। पड़ोसी और पीड़ित ने समरसेबल से पानी चला कर आग बुझाई। पीड़ित परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























