
👁 14 views Views
कार सवार बदमाशों ने बस में की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक बस पर हमला बोल दिया और बदमाशों ने बस चालक व परिचालक को जमकर पीटा और बस में तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने हाइवे पर इस वारदात को अंजाम दिया जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार सवार दबंगों ने बस पर हमला बोला। बस के शीशे तोड़कर चकनाचूर कर दिए। इस दौरान यात्रियों में दहशत की स्थिति बन गई। घटना से लोगों में दहशत है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343



























